संस्कारो से ही सधेगा पर्यावरण

 संस्कारो से ही सधेगा पर्यावरण

 

 


आज के भौतिकवाद के दौर में संस्कार विलोपित होते जा रहे है आज के बच्चे,नौजवान और बुजुर्गो के बीच एक लम्बी खाई आ चुकी है।  बच्चे बड़ो की बात या तो सुनते नहीं और सुनते है तो अनसुना कर देते है। जहा संस्कार जो पर्यावरण को बचाने की बाते बच्चो को सिखाते थे उनका अब अंत  हो चुका  है।  सनातन संस्कारो में पेड़ो,नदियों ,रास्तो और खेतो की पूजा का रिवाज रहा है। बच्चो को बचपन से पेड़ो की पूजा करना सिखाया जाता था और हर मौके पर जैसे शादी हो ,अमावस्या हो ,पेड़ो की पूजा का विधान है।  सारे जहांन में पेड़ काटने से पाप लगता है ऐसा बच्चो को सीखाया जाता रहा है। पेड़ो से सिर्फ सुखी लकड़ियों को काटने का विधान रहा है जिससे चूल्हे जलाये जाते थे लेकिन अब तो जंगल के जंगल काटे जाते है और किसी को कोई दर्द तक नहीं होता है।  फलदार पेड़ पोधो को लगाने के रिवाज रहा है जो फल भी दे,ठंडक भी दे और मिटटी को भी पकड़ कर रखे ताकि पर्यावरण को नुकसान नहीं हो।  आज पेड़ लगाए भी जाते है तो हाइब्रिड वाले जो न फल देते है न जिनकी जड़ो में मिटटी को पकड़ने की शक्ति होती बस दिखावट और सजावट के लिए पेड़ लगाए जाते है। पहले गोबर की खाद बनाने वाले गड्डे की भी शादी में पूजा की जाती थी वो सिर्फ इसलिए की वो ही खेतो को खाद देता है जिससे पर्यावरण का बचाव होता है। जहा बच्चे अपनी जड़ो से दूर हो रहे है वही पर्यावरण से भी दूर हो रहे है। जहा बच्चे धुप और मिटटी ,नदी में खेलकर बड़े होते थे और स्वस्थ तो होते ही थे साथ ही उनका पर्यावरण से लगाव होता था आज बंद कमरों में एयर कंडीशंड माहौल में बच्चे पर्यावरण और धरती ,प्रकृति से दूर हो रहे। सारे त्यौहार भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर मनाये जाते थे जो आजकल सिर्फ दिखावटी हो चुके है।  दिवाली में दिए मिटटी के होते थे जो आजकल मोमबत्ती और पटरे के हो गए ,होलिका पर रंग प्राकृतिक होते थे अब केमिकल और न जाने क्याक्या। नदियों की पूजा पहले संस्कारो में होती थी अब नदियों को इतना गन्दा कर दिया की बच्चे नदी में नहाने में डरते है। शादियों में पहले धोबी,कुम्हार,लुहार और सफाई वालो को भी इज्जत से शामिल किया जाता था और बच्चे इनको कामो को सराहते थे और प्यार करते थे अब एक ही चवरी/मंडप में कई कई लोगो की शादिया हो जाती है विचारे कुम्हार रास्ता ही देखते रह जाते है।  कालोनियों में बच्चे बड़े शौक से पौधे लगाते और उनकी देखभाल करते थे अब वो बच्चे मिटटी गमलो को हाथ लगाने को भी तैयार नहीं। कही न कही ये पिछले ४० साल तेजी से विश्वस्तर  पर बदलाव के कारण और अभिभावकों की कम कोशिश के कारण बच्चे पर्यावरण से दूर होते गए और अब एक नई तरह की पीढ़ी हमारे सामने है जो न तो पर्यावरण की परवाह करती है और कोशिश करती है।  एक बार फिर हम सबको अपने  बच्चो को पर्यावरण और प्रकृति की महत्ता को संस्कारो के जरिये उनको समझाना होगा की पर्यावरण सिर्फ भाषण और एक दिन का इवेंट नहीं है वरन ये जीवन का एक महत्वपूर्ण पार्ट है और जीवन पंचतत्वों को बैलेंस करने की एक विधा है जो पृथ्वी पर सम्पूर्ण प्राणी जगत के लिए जरुरी है।

राजेश भंडारी "बाबू "
मालवी साहित्यकार व कवि

Comments